home page

रीवाः रोजगार मेले में 469 युवाओं का चयन

 | 
रीवाः रोजगार मेले में 469 युवाओं का चयन


रीवा, 20 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में श्री कृष्णा फार्मेसी कॉलेज मनगवां में बुधवार को वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 680 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 18 कंपनियों ने 469 युवाओं का चयन किया।

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में हायर अप्लायंसेस इंडिया लि. रंजनगांव पूणे में 33, जैबिल सर्किट इंडिया लि. रंजनगांव में 36, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर में 4, टाटा मोटर्स प्रा. लि. सानन्द अहमदाबाद गुजरात में 30, सुप्रीम ट्रॉयन प्रा. लि. चाकन पूणे में 9, टीवीएस आटोमोबाइल कंपनी में 14, इलेक्ट्रानिक्स मोबाइल में 9, एमआरएफ टायर्स भारूच गुजरात में 8, याजाकी इंडिया लि. हरियाणा में 30, डिक्सन टेक्नालॉजी नोयडा में 30, आरव्ही लाईफसाइंस लि. औरांगाबाद में 6, डिस्पोसेफ हेल्थ एवं लाइफ केयर लि. फरीदाबाद में 45, मनी सैल्यूशन प्रा. लि. जनकपुरी न्यू डेल्ही में 42, जेके टायर्स एण्ड इंडस्ट्रीज लि. वानमोर मुरैना में 30, सीआईआई एमसीसी इंदौर में 45, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 54, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेंस कंपनी लि. रीवा में 20 और प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा में 24 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, श्री कृष्णा फार्मेसी कॉलेज के अधिकारियों, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर