home page

जबलपुर : राजस्व पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

 | 
जबलपुर : राजस्व पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच


जबलपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार की देर शाम तक कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की और खाद्य पदार्थों के सेम्पल परीक्षण हेतु लिये।

जांच की कार्यवाही में गंजीपुरा सुपर मार्केट स्थित आनंद डेरी और न्यू आनंद डेरी की जांच कर दूध एवं पनीर के चार नमूने जांच हेतु लिये गये।

नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहा है।

इसी प्रकार एसवीएस फ़ूड गोरखपुर के किचन में मौजूदा सामग्री की जाँच की गयी। मोमोज का सैंपल लिया गया तथा मौके पर पायी गयी विभिन्न सामग्रियों और बोतलबंद सामग्रियों की जांच की गई। कार्यरत कर्मचारियों की मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाये गये।

राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बंदरिया तिराहा स्थित ला पिनो पिज्जा की जांच में पनीर एक दिन पुराना पाया गया है। पनीर आनंद डेयरी से आया है जिसका बिल 20 जुलाई का है। यहाँ मशरूम और अन्य सब्जियां केमिकल में रखी पाई गई। इस प्रतिष्ठान से सभी खाद्य सामग्री के सैंपल लिये गए।

वांग चाइनीज रेस्टोरेंट गोरखपुर की जाँच में पनीर और मोमोज का सैंपल लिया गया। रांझी तहसील के ग्राम गुरैया स्थित यादव डेयरी की भी राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक