home page

रीवाः दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

 | 
रीवाः दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
रीवाः दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत


रीवा, 7 जुलाई (हि.स.)। मैहर जिले के मुकुंदपुर में एक दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग किशोरी को बदनामी के डर से जगह खाने के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह सात महीने की गर्भवती थी। इलाज में जुटे चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने 4 जुलाई को जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसे गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन से वह आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती थी। वह सात माह की गर्भवती भी थी। रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की घटना अप्रैल 2023 की बताई जा रही है। पीड़िता ने इसकी जानकारी पहले अपने घर वालों को भी नहीं दी थी। हालांकि, गर्भ ठहरने के बाद शरीर में आ रहे परिवर्तन को देखते हुए पहली बार पीड़िता की मां को संदेह हुआ। पूछे जाने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद बदनामी के डर के कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश भी की। ताला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी उसका करीबी रिश्तेदार है। मुकुंदपुर का रहने वाला है। लड़की और उसका परिवार रीवा जिले के जवा में रहता है।

मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। ताला थाना में अपराध पंजीकृत किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता का बयान लेने के लिए पुलिस संजय गांधी अस्पताल गई थी, लेकिन उसकी हालत तब गंभीर बनी हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश