home page

मंत्रियों को कार्यकर्ताओं व जनता से सीधे जुड़ने का अवसर दे रही है संवाद की व्यवस्था: राव उदय प्रताप सिंह

 | 
मंत्रियों को कार्यकर्ताओं व जनता से सीधे जुड़ने का अवसर दे रही है संवाद की व्यवस्था: राव उदय प्रताप सिंह


मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद मीडिया से की चर्चा

भोपाल, 10 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का समाधान किया। जिन जनसमस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया।

कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय के बाद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल द्वारा प्रदेश कार्यालय में शुरू की गई कार्यकर्ताओं से संवाद की व्यवस्था मंत्रियों को कार्यकर्ताओं व जनता से सीधे जुड़ने का अवसर दे रही है। कार्यकर्ताओं से मिलने वाला फीडबैक भाजपा सरकार योजनाओं को और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हो रहा है जनसमस्याओं का समाधान

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को अब जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश शासन के मंत्रियों के बंगले या वल्लभ भवन जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ही मंत्रियों द्वारा किए जाने वाले संवाद में जनसमस्याओं का समाधान हो रहा है। आज मैंने भी प्रदेश कार्यालय में अनेक कार्यकर्ताओं व वरिष्ठजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं और समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात व संवाद के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर मूल्यवान फीडबैक प्राप्त हो रहा है, जो सरकार की योजनाओं को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा। यह व्यवस्था पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता के लिए भी सुविधा बढ़ाने वाली है, जिससे समय, ऊर्जा और संसाधनों की बचत हो रही है। आने वाले समय में यह पहल सरकार, संगठन और जनता के बीच सेतु का मजबूत एवं लाभकारी माध्यम बनेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे