home page

राजगढ़ः महाविद्यालय में आयोजित भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

 | 
राजगढ़ः महाविद्यालय में आयोजित भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा


राजगढ़, 23 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय महाविद्यालय ब्यावरा में बुधवार को भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और विचारों को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘सेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाएं’ और ‘विकसित भारत-2047’ जैसे विषय रखे गए। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और देश के विकास में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार रखे। इसमें एमए प्रथम वर्ष की आस्था बिकावत ने प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष की नंदनी सोनी ने द्वितीय तथा बेबी उपाध्याय और बंटी सोनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की स्नेहा गौर प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की दीपशिखा राठौर द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की रक्षा सौंधिया तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम प्राचार्य अरविंद भारद्वाज की देखरेख में हुआ। नोडल अधिकारी डॉ. केएन मीना, प्रो. प्रमोद कुमार खरे और डॉ. अवधेश टुंडेलेकर ने आयोजन में सहयोग किया। निर्णायक समिति में डॉ. भारती, डॉ. दिलीप गुप्ता और डॉ. दिव्या सिंह शामिल रहीं। इस दौरान डॉ. नमिता जैन, डॉ. उर्मिला वास्केल, वीणा हरोड़ सहित कॉलेज स्टाफ, एनएसएस-एनसीसी के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक