home page

10 अक्टूबर को दिल्ली के हालात देखते हुए रेलवे ने 6 ट्रेन की रद्द, जिसमें 3 जबलपुर से

 | 
10 अक्टूबर को दिल्ली के हालात देखते हुए रेलवे ने 6 ट्रेन की रद्द, जिसमें 3 जबलपुर से


जबलपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर को संभावित अत्यधिक यातायात दबाव को देखते हुए रेल प्रशासन ने छह ट्रेनों को एक दिन के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर आने वाली तीन प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा रानी कमलापति, कोटा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी वक्तव्य के अनुसार, रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली पांच ट्रेनें और सोगरिया से नई दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

जो ट्रेन निरस्त रहेंगी उनमें 22182 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12190 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर महाकौशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12122 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12156 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12060 हजरत निजामुद्दीन–कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 20451 सोगरिया–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस हैँ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक