home page

सागर में बारिश के बीच गूंजी 'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी के छात्र संवाद का हुआ लाइव प्रसारण

 | 
सागर में बारिश के बीच गूंजी 'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी के छात्र संवाद का हुआ लाइव प्रसारण


सागर, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जिले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में शनिवार को हुए बहुचर्चित छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का सीधा प्रसारण किया गया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा सिविल लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के पास एक बड़ी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन मौसम का यह मिजाज भी छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं डिगा सका। भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में युवा और नागरिक अंत तक कार्यक्रम से जुड़े रहे और राहुल गांधी के हर एक वैचारिक बिंदु को ध्यान से सुना। इंदौर से प्रसारित इस संवाद कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने देश के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखे सवाल खड़े करते हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

सागर में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी युवाओं को संबोधित किया। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज का युवा अपनी शिक्षा और भविष्य को लेकर पूरी तरह जागरूक हो चुका है।

बाबू सिंह ‘बब्बू’ यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश के नौनिहालों और युवाओं के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर हैं तथा पेपर लीक व बेरोजगारी आज की सबसे बड़ी राष्ट्रीय चुनौती बन चुकी है।

रामकुमार पचौरी ने सागर को शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि बारिश के बावजूद युवाओं की भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि छात्र अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुकुल पुरोहित, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, डॉ. संदीप सबलोक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, लीलाधर सूर्यवंशी और कमलेश तिवारी समेत कई प्रमुख कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर सूर्यवंशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कमलेश तिवारी द्वारा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे