home page

लोक निर्माण मंत्री ने क्षत्रिय समाज भवन का लोकार्पण के साथ श्रीराम कथा में शामिल हुए

 | 
लोक निर्माण मंत्री ने क्षत्रिय समाज भवन का लोकार्पण के साथ श्रीराम कथा में शामिल हुए


जबलपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। मप्र के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को जबलपुर के रानीताल में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कर क्षत्रिय समाज भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज का वर्षों पुराना सपना था कि भवन व्यवस्थित हो। समय के साथ सभी के योगदान से आज व्यवस्थित भवन बना और उसका लोकार्पण भी हुआ।

मंत्री सिंह ने कहा कि वे सांसद निधि से 30 लाख रूपये इसके लिए प्रदान किये थे। इसके साथ ही इस भवन से वे सभी लोग जिनका भावनात्मक सहयोग रहा, उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा का यह भवन आने वाले समय में एकजुटता का आधार बने, उस एक जुटता का उद्देश्य सर्वहित व सकारात्मक हो, ताकि उद्देश्य को सफलता मिल सके। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी तादात में समाज के सम्मान्नीयजन उपस्थित थे।

मंत्री सिंह ने मदन महल में डॉ. लोध हॉस्पिटल के पास स्थित रिवर ईव्ही शोरूम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ भी किया। इसके बाद मंत्री सिंह गौरीघाट में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक