home page

जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने किया ध्वजारोहण

 | 
जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने किया ध्वजारोहण


जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने किया ध्वजारोहण


भोपाल, 15 अगस्त (हि.स.) । मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मनीष सिंह एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को ध्वजारोहण किया। आयुक्त सिंह ने कार्यालय भवन परिसर में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद आयुक्त सिंह के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे अपर संचालक जी.एस. वाधवा और संजय जैन सहित संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुक्त सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर. पी. सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, राजेश यादव, संजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत