home page

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 | 
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


भोपाल, 11 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का ओर विशेष डाक टिकट जारी कर सभी राष्ट्रवासियों को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को कहा कि यह सौभाग्यशाली क्षण कोटि-कोटि भारतीयों के स्वाभिमान , आस्था और विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र इस बात का साक्षी है कि विकास भी और विरासत भी के मंत्र को अपनाकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की गौरवशाली परम्पराओं और सनातन संस्कृति के विस्तार में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर