मंदसौर शहर के लिए सुनियोजित ढंग से यातायात प्लान तैयार करें - कलेक्टर
मंदसौर, 07 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के यातायात की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग सुनियोजित ढंग के साथ यातायात प्लाशन तैयार करें। कलेक्टर ने शहर में रोड चौडीकरण, ट्रैफिकसिग्नाल, अतिक्रमण, डायवर्सन तथा विभिन्न एंट्री पॉइंट के संबंध में समीक्षा करते हुए दिशा निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के अलावा लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई, आरईएस, एनएचएआई, परिवहन तथा यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई, आरईएस, एनएचएआई के अधीन वर्षा ऋतु के दौरान क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत एवं सुधार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़कों के दोनों और आवागमन के लिए अनाधिकृत एवं अनावश्यक रूप से बनाए गए कट बंद किए जाएं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से जो भी आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जाने हैं समयबद्ध कार्यक्रम के तहत कर लिए जाये। कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कोई भी वाहन पार्किंग रोड पर नहीं की जावे यह सुनिश्चित करें शहर में नगरपालिका ट्राफिक सिग्नकल स्था पित करें। शहर में ट्राफिक रूकने लिए स्थानो का चिन्हां कन करें। बैठक में मंदसौर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश/संचालन पर प्रतिबंध तथा मंदसौर कृषि उपज मंडी के बाहर संचालित ट्रैक्टरों की लाइन/व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

