home page

झाबुआ: भगोरिया में राजनीतिक दलों की दखलंदाजी का हुआ विस्तार

 | 
झाबुआ: भगोरिया में राजनीतिक दलों की दखलंदाजी का हुआ विस्तार


झाबुआ: भगोरिया में राजनीतिक दलों की दखलंदाजी का हुआ विस्तार


झाबुआ: भगोरिया में राजनीतिक दलों की दखलंदाजी का हुआ विस्तार


झाबुआ: भगोरिया में राजनीतिक दलों की दखलंदाजी का हुआ विस्तार


झाबुआ, 24 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले में आज मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगोरिया हाट बाजारों में धूमधाम तो रही, किंतु उत्सवी माहौल कहीं नजर नहीं आया।

आज इस वर्ष होली पर आयोजित होने वाले भगोरिया श्रृंखला का पहला दिन था, ओर आज के दिन थांदला, पिटोल, खयडू, तारखेड़ी, बरबेट ओर अंधारवाट में भगोरिया हाट या मेला संपन्न हो गया। आज के इस मेले में भीड़ भाड़ तो अपेक्षाकृत कम रही, पर देर शाम तक बड़ी धूमधाम रही, ओर इसके केंद्र में विभिन्न राजनीतिक दल ही रहे। भगोरिया को लेकर प्रशासन काफी मुस्तैद था,ओर पुलिस द्वारा भी व्यापक रूप से सुरक्षा इंतजामात किए गए थे।

थांदला सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगोरिया हाट में राजनीतिक दलों के समर्थकों ने अपने अपने दलों के झंडे लहराते हुए जुलूस निकाला, ओर शक्ति प्रदर्शन का प्रयास किया। थांदला भगोरिया हाट में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित जय आदिवासी युवा संगठन ने भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ढोल, मांदल बजाते हुए जुलूस निकाले, इन जलसों में बड़ी संख्या पार्टी समर्थकों ने भाग लिया, ओर केवल यही नहीं बल्कि भगोरिया की मस्ती में इस बार प्रशासन भी रंगा नजर आया। भगोरिया हाट में व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले अनुविभागीय दंडाधिकारी थांदला, महेश मंडलोई भी उत्सवी माहौल में अपने आपको नहीं रोक पाए, ओर हाट में नृत्य रत लोगों के साथ खुशियां साझा करते हुए ढोल बजाने लगे, ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ उत्सव की खुशी साझा करने हेतु एसडीएम का अभिनंदन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा