दतिया उप- चुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की एंट्री, भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार
| Jul 15, 2026, 18:58 IST
दतिया, 15 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया उप- चुनाव में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक की एंट्री हुई है। काशी निवासी अभिनंदन पाठक बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए दतिया पहुंचे।
उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और उनके चेहरे पर लड़ा जा रहा है। उनके प्रचार में शामिल होने से चुनावी सर गर्मी और बढ़ गई है।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की। उनके साथ सेल्फी लेने और उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

