home page

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मंदसौर पीजी कॉलेज की टीम बनी विजेता

 | 
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मंदसौर पीजी कॉलेज की टीम बनी विजेता


मंदसौर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में आयोजित जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लेकर खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंदसौर पीजी कॉलेज और गरोठ कॉलेज के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मंदसौर की टीम ने बेहतर तालमेल, दमदार रेड और मजबूत रक्षात्मक खेल के दम पर जीत दर्ज की। गरोठ कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में गोपाल धनगर, प्रकाशचंद्र राठौर, करण ठकुला, मनोज माली और अनुराग सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया