home page

अनूपपुर: अनियंत्रित होकर पिकअप पलटा, 11 घायल

 | 
अनूपपुर: अनियंत्रित होकर पिकअप पलटा, 11 घायल


अनूपपुर, 31 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करन पठार थाना अंतर्गत लीलाटोला के समीप पिपरतला बुढ़ार से दुधमनिया जा रहा मालवाहन वाहन अनियंत्रित होकर रविवार की दोपहर पलट गया। वाहन सवार 11 लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना में एक व्यक्ति का हाथ कट जाने तथा एक अन्य व्यक्ति के जबड़े में गंभीर चोट आने की जानकारी है। इस दुघर्टना में यातायात पुलिस की लापरवाही सामने आई हैं।

ग्रमीण आज भी मालवाहन वाहनों में असुरक्षित रूप से यात्रा करती हैं। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व टैक्ट्रर पलटने से 4 ग्रमीणों की मृत्यु हो गई थी एवं 40 घायल हो गये थे।

जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर करन पठार थाना अंतर्गत लीलाटोला के समीप पिपरतला बुढ़ार से दुधमनिया जा रहा माल वाहक वाहन (पिकअप) काफी तेज रफ्तार में यात्रियों को असुरक्षित रूप से बैठा कर ले जाया जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 11 लोगों घायल हो गयें। मौके पर ब्लैक स्पॉट निरीक्षण करने के लिए पहुंची यातायात पुलिस की टीम ने नजदीकी चिकित्सालय में पहुंचाया।

घायलों में 29 वर्षीय भानशाय सिंह पुत्र राघव सिंह निवासी दुधमनिया, 60 वर्षीय सेमली बाई पत्नी पराग सिंह मार्को, 35 वर्षीय कुसुम बाई पत्नी मिथिलेश आयाम, 54 वर्षीय सम्पत सिंह पुत्र लल्ला सिंह मरावी, 63 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह मरावी, 30 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र रामप्रसाद मरावी, 40 वर्षीय रधिया बाई पत्नी समारू मरावी, 37 वर्षीय शिवबती बाई पत्नी रघुराज पाटले, 32 वर्षीय लाल सिंह पुत्र कुंवर सिंह मरावी, 45 वर्षीय लीला बाई पत्नी शंभू सिंह पाटले एवं 60 वर्षीय बुद्धि बाई पत्नी कुंवर सिंह मरावी सभी दुधमनिया थाना राजेंद्रग्राम दुर्घटना में घायल हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला