home page

कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनकर डिप्टी सीएम ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 | 
कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनकर डिप्टी सीएम ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 07 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा रखे गए प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए। जिन प्रकरणों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

देवड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरता से परीक्षण कर उसके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े विषयों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व वाले संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे