home page

पद्मश्री नागर का जन अभियान परिषद में अभिनंदन, जल आत्मनिर्भरता को बताया पर्यावरणीय चुनौतियों का स्थायी समाधान

 | 

भोपाल, 25 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं ख्यातिलब्ध पर्यावरणविद मोहन नागर को राष्ट्रपति से पद्मश्री अलंकरण मिलने पर परिषद के राज्य कार्यालय में गुरुवार काे भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

अलंकरण को राष्ट्रसेवा में किये गये प्रयासों का प्रतिफल निरूपित करते हुए नागर ने भाव विभोर होकर कहा कि यह सम्मान हर उस कार्यकर्ता का है जो निरंतर मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित कर रहे हैं। श्री नागर ने पद्मश्री अलंकरण मिलने के बाद भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।

परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड ने अपने अभिनंदन उदबोधन में कहा कि श्री नागर के सम्मान ने परिषद को न केवल समाज सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्रदान की है बल्कि उनके अलंकरण से परिषद से अपेक्षाओं में भी वृद्धि हुई है। अभिनंदन समारोह में राज्य, संभाग एवं जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों सहित नेटवर्क से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे