home page

आगरमालवाः पुलिस ने 125 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

 | 
आगरमालवाः पुलिस ने 125 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए


आगरमालवा, 25 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन रिंगटोन 2.0” के तहत तकनीकी संसाधनों एवं आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों एवं जिलों से 125 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिलीप कुमार सोनी द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। बरामद किये गये फोन की अनुमानित कीमत 24 लाख 10 हजार रूपये से ज्यादा आंकी गई है।

इस अवसर पर एसपी दिलीप कुमार सोनी ने उपस्थित नागरिकों को साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी पिन एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस कार्रवाई में उनि. राखी गुर्जर, प्र.आर. वीरेन्द्रसिंह राठौड़, सुनील पटेल, सुब्रतो, आर. रवि दोहरे,राहुल सिंह, म.आर. रानू शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा