home page

रीवाः वन स्टॉप सेंटर ने वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया

 | 
रीवाः वन स्टॉप सेंटर ने वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया
रीवाः वन स्टॉप सेंटर ने वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाया


रीवा, 6 जुलाई (हि.स.)। महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वन स्टॉप सेंटर ने बुजुर्ग महिला को अपने परिजनों से मिलाया। एक बुजुर्ग महिला अपने परिजनों से 10 दिन बाद मिल सकी।

इस संबंध मे प्रशासक वन स्टॉप सेंटर (सखी) मनोज शुक्ला ने शनिवार को बताया कि विगत 4 जुलाई को सहायक संचालक महिला बाल विकास आशीष द्विवेदी द्वारा संभागायुक्त कार्यालय के समीप एक अज्ञात वृद्ध महिला के भटकने की सूचना दी गई थी। जिसे रेस्क्यू करने एवं अन्य सुविधा दिलाये जाने के निर्देश भी दिए गए थे। जिसके तुरंत बाद ही वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारी वृद्ध महिला को रेस्क्यू करने के लिए रवाना हुए।

वृद्ध महिला को अग्रसेन चौक से रेस्क्यू कर वन स्टॉप लाया गया, जहां उस वृद्ध महिला की प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच करते हुए उसके परिजनों के बार में जानकारी जुटाई गई। वृद्ध महिला के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सामाजिक न्याय विभाग से भी सम्पर्क किया गया। जिसके परिणामस्वरूप वृद्ध महिला के परिजनों का पता लगाया गया।

वृद्ध महिला ग्राम पंचायत सेमरिया के ग्राम कोल्हारू के विश्वकर्मा परिवार की है। वृद्ध महिला की मानसिक स्थित ठीक न होने के कारण वह अक्सर घर से पलायन कर जाती है। परिजनों से मिल कर महिला ने वन स्टॉप सेंटर का धन्यवाद किया साथ ही महिला के परिजनों ने भी नम आँखों से सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुमन नामदेव, क्षितिज तिवारी, रेखा चतुर्वेदी, शिवानी द्विवेदी, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक अनिल दुबे एवं मृगेन्द्र श्रीवास्तव तथा वन स्टॉप सेंटर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा