home page

सोमवती अमावस्या पर उज्जैन में श्रद्धा का आंकड़ा एक लाख पार

 | 
सोमवती अमावस्या पर उज्जैन में श्रद्धा का आंकड़ा एक लाख पार


उज्जैन , 15 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर्व पर शिप्रा नदी के रामघाट और सोमतीर्थ कुण्ड में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

सिंहस्थ संबंधी निर्माण कार्यो के चलते सोमतीर्थ पर फव्वारा स्नान की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन,पुलिस विभाग एवं नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं जुटाई गई थी। पुराने शहर में मिनी सिंहस्थ का नजारा था। एक अनुमान के अनुसार एक लाख से अधिक भक्तों ने तीर्थ स्नान किया। महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही। वहीं पुराने शहर में सुबह से रात तक जाम की स्थिति बनी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल