home page

मप्रः अंतरराष्ट्रीय सम्राट विक्रमादित्य सम्मान के लिए नामांकन आमंत्रित

 | 
मप्रः अंतरराष्ट्रीय सम्राट विक्रमादित्य सम्मान के लिए नामांकन आमंत्रित


उज्जैन, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान एक करोड़ एक लाख रुपये का प्रदान करने के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन के लिए अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त 21 लाख रुपये का राष्ट्रीय सम्मान और पांच-पांच लाख रुपये के तीन शिखर सम्मान के लिए भी नामांकन आमंत्रण किए हैं।

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बुधवार को बताया कि सम्राट विक्रमादित्य के बहुविध गुणों न्याय, दानशीलता, सुशासन, खगोल एवं ज्योतिष विज्ञान कला, शौर्य, राजनय, आध्यात्म, युग निर्माण, विश्व मानव कल्याण, समाज अभ्युदय, अंतर्राष्ट्रीय भाईचारा, सर्वधर्म समन्वय, भारतीय संस्कृति के उत्थान, सामाजिक नवोन्मेष, भारतीय दर्शन, धर्म, परंपरा, वेदांत के व्यापक प्रचार प्रसार के क्षेत्र में रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी के क्षेत्र में श्रेष्ठतम उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय योगदान करने वाले भारत सहित दुनिया भर में सक्रिय साधनारत व्यक्ति और संस्थाओं से नामांकन आमंत्रित किए गए है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय साधनारत व्यक्ति संस्थाओं से 21 लाख रुपए का राष्ट्रीय सम्मान और मध्य प्रदेश में सक्रिय साधनारत व्यक्ति संस्थाओं से पांच-पांच लाख रुपए के शिखर सम्मान के लिए भी नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित व्यक्ति व संस्थाएं पुरस्कार के लिए अपने नामांकन 20 मई तक निदेशक,महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, बिड़ला भवन, देवास रोड, उज्जैन अथवा रवींद्र सभागम केंद्र, प्रथम तल, रवींद्र भवन परिसर, भोपाल के नाम डाक द्वारा अथवा ईमेल पर भेज सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल