home page

राजगढ़ः जिले में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, ब्यावरा में निकलेगी 121 मीटर चुनरी यात्रा

 | 
राजगढ़ः जिले में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, ब्यावरा में निकलेगी 121 मीटर चुनरी यात्रा


राजगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नवरात्रि पर्व को लेकर धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।

मां मंशापूर्ण वैष्णो माता मंदिर परिसर में रविवार रात हुई समिति की बैठक में तय किया गया कि 17 अक्टूबर, शनिवार को सप्तमी के अवसर पर 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा कर जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

समिति के संरक्षक एवं अध्यक्ष पवन शर्मा ने सोमवार को बताया कि सहमति से पुष्पा पंवार को चुनरी यात्रा का संयोजक बनाया गया है। वहीं तृप्ति शर्मा, वर्षा मंगल और मंजू आर्य को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति ने आयोजन की कमान मातृशक्ति को देकर महिला सहभागिता और सशक्तिकरण का संदेश दिया है। शीतला माता मंदिर से शुरू होगी यात्रा चुनरी यात्रा खेड़ापति शीतला माता मंदिर, मातमंड से शुरू होगी। यहां से पुराना सुठालिया रोड, साहू धर्मशाला, मेन मार्केट, जगात चैक, एसडीएम निवास, इंदौर नाका, अहिंसा द्वार और पीपल चैराहा होते हुए यात्रा मां मंशापूर्ण वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेगी। यहां मातारानी की आरती और पूजन के साथ यात्रा का समापन होगा। 121 मीटर चुनरी रहेगी आकर्षण का केंद्र, इस बार यात्रा में 121 मीटर लंबी चुनरी मुख्य आकर्षण रहेगी। इसे शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाते हुए मातारानी को अर्पित किया जाएगा। समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक