भोपाल : मंत्रालय में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन
| Apr 1, 2026, 14:43 IST
भोपाल, 01 अप्रैल (हि.स.)। अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर बुधवार को भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की।
वंदेमातरम गायन में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, श्री अशोक बर्णवाल, श्री संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय सहित जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में वंदे-मातरम और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

