home page

जबलपुरः नर्मदा तट पर अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 | 
जबलपुरः नर्मदा तट पर अवैध रेत भंडारण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


जबलपुर, 31 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को अवैध रेत भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बहोरीपार में नर्मदा नदी किनारे शासकीय भूमि पर जमा की गई रेत को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान लगभग तीन हाईवा रेत को जेसीबी मशीन की सहायता से वापस नदी में प्रवाहित किया गया।

यह कार्रवाई अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयक मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप तिवारी तथा बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद रही।

प्रशासन ने ग्राम कोटवार, सरपंच और पंचों की उपस्थिति में मौके पर पंचनामा तैयार कराया। इसके बाद जेसीबी मशीन से अवैध रूप से भंडारित रेत को हटाकर नदी में प्रवाहित कर उसका विनिष्टीकरण किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक