home page

मंदसौरः गुरू प्रताप चौराहा का हुआ नामकरण समारोह, बड़ी संख्या में धमार्लुजन हुये शामिल

 | 
मंदसौरः गुरू प्रताप चौराहा का हुआ नामकरण समारोह, बड़ी संख्या में धमार्लुजन हुये शामिल


मंदसौर, 03 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को मेंवाड़ भुषण प.पू. गुरूदेव श्री प्रतापमलजी म.सा. की दिक्षा भूमि में उनके नाम पर चौराहा नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन नई आबादी स्थित तलेरा भवन के सामने किया गया।

प्रतापमलजी म.सा के सुशिष्य उपाध्याय डॉ. गौतममुनिजी म.सा. व सेवाभावी संत श्री वैभवमुनिजी जी म.सा की पावन प्रेरणा व निश्रा में यह आयोजन किया गया। श्री गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट मंदसौर के तत्वाधान में नपा परिषद मंदसौर, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मंदसौर, जैन दिवाकर नवयुवक परिषद मंदसौर, श्रमण संघीय महिला मण्डल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दिक्षित, पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह, सिसोदिया, विधायक विपीन जैन, नपाध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर शामिल हुए सभी अतिथिगणयों ने तलेरा भवन नई आबादी के चौराहें पर शिलालेख पट्टिका अनावरण करके चौराहें का नामकरण किया।

प.पु. श्री गौतममुनिजी मसा. ने कहा कि जीवन में माता-पिता एवं गुरू का उपकार कभी नही भुलना चाहिये। जो गुरू धर्म एवं अध्यात्म का मार्ग दिखाते है उसके प्रति कर्तज्ञता का भाव रखो। आपने गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नपा परिषद को धन्यवाद दिया जिन्होने गुरू प्रतापमलजी म.सा के नाम पर चौराहे का नामकरण किया। अंत में आभार श्री गौतममुनि चेरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नरेश चंदवानी ने माना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया