home page

नामांकन निरस्त होने से सुर्खियों में आई मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा नागदा में हुई

 | 
नामांकन निरस्त होने से सुर्खियों में आई मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा नागदा में हुई


नागदा, 12 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए दाखिल किया गया नामांकन का पर्चा निरस्त होने के मामले में सुर्खियों में आई पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का उज्जैन जिले के नागदा से गहरा रिश्ता रहा। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में भी उन्हें निराशा मिली है।

मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा नागदा में हुई। उन्होंने यहां 1975 से 1988 तक कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। मीनाक्षी नटराजन के पिता ए आर नटराजन बिरलाग्राम स्थित भारत कामर्स उद्योग में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। यह उद्योग बसंत कुमार बिरला का था । हालांकि उद्योग 3 जून 2000 को बंद हो गया लेकिन मीनाक्षी के पिता उसके पहले यहां कार्यरत थे। नौकरी के कारण परिवार का निवास नागदा में रहा।

प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने इंदौर में उच्च शिक्षा ग्रहण की। कॉन्वेंट स्कूल नागदा में वाद-इवाद प्रतियोगिता में उनकी रुचि रही। मीनाक्षी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष 2002 में बनी थी। तब नागदा पहुंची थी और इस शहर से जुड़े स्मृतियों को सार्वजनिक रूप से साझा भी किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया