विक्रमोत्सव 2026: मप्र में आज सभी जिला मुख्यालयों में होंगे सूर्य उपासना के कार्यक्रम
भोपाल, 19 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत सभी जिला मुख्यालयों में सुबह 10 बजे सूर्य उपासना कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रवीन्द्र भवन भोपाल में मुख्य कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि विक्रम उत्सव–2026 के अंतर्गत प्रातः 10 बजे सूर्य उपासना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के नाट्य कला दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर “सम्राट विक्रमादित्य” नाट्य का मंचन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेन्द्र शुक्ल रीवा जिले के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें कुंवर विजय शाह (खण्डवा), कैलाश विजयवर्गीय (धार), प्रहलाद सिंह पटेल (नरसिंहपुर), राकेश सिंह (जबलपुर), करण सिंह वर्मा (सीहोर), राव उदय प्रताप सिंह (नर्मदापुरम), संपतिया उइके (मंडला), तुलसीराम सिलावट (इन्दौर), एदल सिंह कंषाना (मुरैना), निर्मला भूरिया (झाबुआ), गोविंद सिंह राजपूत (सागर), विश्वास सारंग (हरदा), नारायण सिंह कुशवाह (निवाड़ी), नागर सिंह चौहान (आलीराजपुर), प्रद्युम्न सिंह तोमर (शिवपुरी), राकेश शुक्ला (भिण्ड), चैतन्य काश्यप (रतलाम) और इंदर सिंह परमार (शाजापुर) शामिल हैं।
राज्य मंत्रियों की श्रेणी में कृष्णा गौर (विदिशा), धर्मेन्द्र लोधी (कटनी), दिलीप जायसवाल (अनूपपुर), गौतम टेटवाल (उज्जैन), लखन पटेल (दमोह), नारायण सिंह पंवार (राजगढ़), नरेन्द्र शिवाजी पटेल (रायसेन), प्रतिमा बागरी (सतना), दिलीप अहिरवार (छतरपुर) और राधा सिंह (सिंगरौली) अपने आवंटित जिलों में मौजूद रहेंगे।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक टीकमगढ़ में और केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके बैतूल में उपस्थित रहेंगे। सांसदों में हिमाद्री सिंह (शहडोल), संध्या राय (दतिया), श्रीमती भारती पारधी (बालाघाट), गजेन्द्र पटेल (खरगौन), डॉ. राजेश मिश्रा (सीधी), बंटी विवेक साहू (छिंदवाड़ा), सुधीर गुप्ता (नीमच), डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी (बड़वानी), वी.डी. शर्मा (पन्ना), फग्गन सिंह कुलस्ते (डिण्डौरी), गणेश सिंह (मैहर), महेन्द्र सिंह सोलंकी (देवास), ज्ञानेश्वर पाटिल (बुरहानपुर), शिवमंगल सिंह तोमर (श्योपुर) और माया सिंह नारोलिया (पांढुर्णा) उत्सव में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त विधायकगण श्री गिरीश गौतम (मऊगंज), दिनेश राय मुनमुन (सिवनी), मीना सिंह मांडवे (उमरिया), पन्नालाल शाक्य (गुना), बृजेन्द्र प्रताप सिंह (अशोक नगर) और माधव सिंह (आगर मालवा) भी अपने-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

