home page

विदिशाः राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस पर निकली साइकिल रैली, खिलाड़ियों व अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

 | 
विदिशाः राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस पर निकली साइकिल रैली, खिलाड़ियों व अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण


विदिशा, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के विदिशा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला खेल परिसर स्टेडियम से उदयगिरी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। साइकिल रैली में खिलाड़ियों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, समाजसेवियों, शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित व्यायाम का संदेश देते हुए निर्धारित मार्ग पर साइकिल यात्रा पूरी की।

जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से प्रशांत रघुवंशी, अंबेश सोनी, ज्योति ठाकुर, भानु दुबे, अवधेश दुबे, सपना शर्मा, गोपाल कुशवाह, लक्ष्मीनारायण टिक्का कुशवाह, ऋषभ विश्वकर्मा, अजय चौहान, योगेश धुर्वे, सोनू शाक्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साइकिल रैली के समापन के बाद जिला खेल परिसर स्टेडियम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, प्रकृति संरक्षण और साहसिक गतिविधियों के महत्व को प्रभावी रूप से रेखांकित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर