home page

मप्र उर्दू अकादमी गुरुवार को भोपाल में करेगी “यादे बशीर बद्र” कार्यक्रम

 | 
मप्र उर्दू अकादमी गुरुवार को भोपाल में करेगी “यादे बशीर बद्र” कार्यक्रम


भोपाल, 02 जून (हि.स.) । मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग के तहत संचालित मप्र उर्दू अकादमी द्वारा प्रख्यात शायर पद्मश्री बशीर बद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से “यादे बशीर बद्र” के तहत “संवाद एवं अखिल भारतीय मुशायरा” कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, चार जून 2026 को सायं छह बजे राजधानी भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में किया जाएगा।

जनसंपर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बशीर बद्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित संवाद आयोजित होगा। इस संवाद में सुप्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी, पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र के पुत्रतुल्य एवं प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक, संगीतकार और कथाकार विशाल भारद्वाज और सुप्रसिद्ध गायिका रेखा भारद्वाज अपने विचार साझा करेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सांय 7:30 बजे अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रो. वसीम बरेलवी करेंगे। मुशायरे में देश के विभिन्न शहरों से आमंत्रित ख्यातिप्राप्त शायर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने साहित्य, संस्कृति एवं कला प्रेमियों से कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत