home page

कटनीः ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोग घायल

 | 
कटनीः ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोग घायल


कटनी, 22 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कुठला थाना अंतर्गत ग्राम कैलवारा कला में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, खिरहनी क्षेत्र से पटेल समाज के लोग रविवार को कुठला थाना के कैलवारा कला गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर शाम सभी लोग ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान एनएच 30 में एक ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो सवार विशाल बर्मन, मन्थो बाई, विनोद पटेल, राधा पटेल, रामलखन, दीनदयाल पटेल, सभी निवासी दुर्गा चौक खिरहनी को गंभीर चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर