home page

मप्रः कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित

 | 
मप्रः कर्मचारी चयन मंडल भर्ती परीक्षाओं के संचालन के प्रारूप नियमों पर 5 जून तक सुझाव आमंत्रित


भोपाल, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल की भर्ती परीक्षाओं को संचालित करने के लिये नवीन प्रारूप नियमों को जारी करने के पूर्व जन-परामर्श के लिये आमजन से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया ने गुरुवार को बताया कि राज्य शासन द्वारा कनिष्ठ सेवा संयुक्त परीक्षा नियम, 2026 अधिसूचित किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित नियमों के प्रारूप विभाग की वेबसाइट gad.mp.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया है कि प्रस्तावित नियमों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति, संस्था या हितधारक को कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वे 5 जून 2026 तक लिखित रूप में अपने सुझाव ई-मेल sogad1@mp.gov.in पर प्रेषित कर सकते है। साथ ही gad.mp.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से भी विभाग को सुझाव दे सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त होने वाले सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर