home page

मप्रः बंधुआ मजदूरों संबंधी मामलों के समाधन के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन

 | 
मप्रः बंधुआ मजदूरों संबंधी मामलों के समाधन के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन


भोपाल, 02 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने ग्वालियर, चंबल तथा भोपाल संभाग के समस्त बंधुआ मजदूरों संबंधी मामलों के संबंध में समाधनकारक उपायों एवं उपचारों पर विचारण के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश अनुसार संभाग आयुक्त टीम के अध्यक्ष, संबंधित जोन के आईजी, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन सशक्तिकरण, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल को सदस्य तथा श्रमायुक्त मध्य प्रदेश को सदस्य सचिव बनाया गया है। संबंधित जिलों के कलेक्टर्स एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य संभागीय समिति को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करेंगे। सचिव श्रम विभाग द्वारा उपरोक्त टीम को तकनीकी एवं वैधानिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर