home page

रायसेनः डायवर्सन शुल्क जमा नहीं कराने पर स्पेस वेयरहाउस सील

 | 
रायसेनः डायवर्सन शुल्क जमा नहीं कराने पर स्पेस वेयरहाउस सील


रायसेन, 05 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में गैरतगंज तहसील में डायवर्सन की राशि तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने पर गुरुवार को स्पेल वेयरहाउस को सील कर दिया गया है।

क्षेत्र के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गैरतगंज अंकित कुमार जैन ने बताया कि कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी एसडीएम, तहसीलदारों को डायवर्सन शुल्क, भू-राजस्व सहित अन्य राजस्व समय से जमा नहीं कराने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गैरतगंज तहसील में डायवर्सन की राशि तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए कड़ी कार्यवाही की गई।

उन्होंने बताया कि गैरतगंज तहसील के ग्राम पठारी में डायवर्शन शुल्क जमा नहीं किए जाने पर मुकेश अग्रवाल पुत्र भगवानदास निवासी रायसेन के स्पेस वेयरहाउस को सील किया गया। लगातार नोटिस उपरांत भी डायवर्शन की राशि जमा नहीं कराए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी जैन ने यह कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि सभी बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी किए जा चुके हैं, राजस्व शुल्क जमा नहीं कराने पर तहसील क्षेत्र में आगे भी लगातार कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार देवनगर योगेश्वर भारती, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर