home page

शिवपुरीः करेरा में बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

 | 
शिवपुरीः करेरा में बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा


शिवपुरीः करेरा में बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा


शिवपुरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा नगर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा को लेकर शुक्रवार को भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाओं के साथ साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा में सहभागिता की। नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई कलश यात्रा श्री बाबा का बाग बगीचा धाम स्थित श्रीराम राजा सरकार के विशाल प्रांगण में पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

करेरा में 24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। करीब 26 बीघा भूमि पर विशाल डोम तैयार किया गया है, जबकि आठ बीघा क्षेत्र में भोजनशाला विकसित की गई है। सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

दो लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, आठ बीघा में बनेगी प्रसादीश्रीराम कथा के प्रमुख यजमान पं. राजेश दुबे 'भोला महाराज' के अनुसार, कथा स्थल पर लगभग 26 बीघा भूमि में विशाल डोम तैयार किया गया है। इसमें एक साथ डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी और भोजन की व्यवस्था हेतु लगभग आठ बीघा भूमि पर विशाल भोजनशाला बनाई गई है।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को कथा का सुचारु रूप से श्रवण कराने के लिए एलसीडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। भीड़ की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन, बैठने और भोजन के दौरान असुविधा न हो।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1000 पुलिसकर्मियों की तैनातीलाखों श्रद्धालुओं की संभावित मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई । इसके अतिरिक्त करीब 100 बॉडीगार्ड और आयोजन समिति के लगभग सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।

कथा स्थल और आसपास के प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रण, वाहनों की आवाजाही और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान यातायात बाधित न हो और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से कथा स्थल तक पहुंच सकें।

चार पार्किंग स्थल निर्धारित, मार्ग के अनुसार खड़े होंगे वाहनकथा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश कराने के बजाय बाहरी क्षेत्रों में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी- दतिया और झांसी मार्ग: इन क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए कृषि उपज मंडी के पीछे पार्किंग निर्धारित की गई है।- शिवपुरी और गुना मार्ग: इस दिशा से आने वाले वाहन महुअर कॉलोनी के पास पार्क किए जाएंगे।- अशोकनगर, खनियाधाना और पिछोर मार्ग: इन क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए कॉलेज ग्राउंड में व्यवस्था की गई है।- भितरवार, डबरा और ग्वालियर मार्ग: इस ओर से आने वाले वाहनों को खैराघाट रोड पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा।- वीआईपी एवं मीडिया: कथा स्थल से लगभग 500 मीटर दूर बालक उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की गई है।

पार्किंग स्थलों पर वाहनों को व्यवस्थित रखने और कथा स्थल तक श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

सुबह नौ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्रीशहर में यातायात का दबाव कम रखने के लिए विशेष प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक सिलारपुर तिराहे से आई लव करेरा तक तथा भितरवार रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। झांसी और शिवपुरी मार्ग पर भी भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

24 से 30 अक्टूबर तक बसों का संचालन कॉलेज तिराहे से होगा। इस अवधि में बसों को करेरा शहर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यात्रियों को बसों के निर्धारित संचालन स्थल को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

करेरा में दूसरी बार हो रही पं. धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथाबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का आयोजन करेरा में दूसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले भी करेरा में उनकी कथा आयोजित हो चुकी है। इसके बाद शिवपुरी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ था। पिछले आयोजनों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से कथा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

----

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा