home page

सीहोरः जिले के शुरू हुई गेहूं की खरीदी, किसानों का फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत

 | 
सीहोरः जिले के शुरू हुई गेहूं की खरीदी, किसानों का फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत


सीहोरः जिले के शुरू हुई गेहूं की खरीदी, किसानों का फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत


- पहले दिन 15 किसानों से की गई 570 क्विंटल गेंहू की खरीदी

सीहोर, 09 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में गुरुवार को मंडी स्थित उपार्जन केंद्र एवं टकीपुर स्थित उपार्जन केंद्र पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ हुई। इस अवसर विक्रय के लिए अपनी उपज लेकर आए किसानों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा तौल कांटे का भी पूजन किया गया।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने बताया कि जिले के 240 में से इन दो उपार्जन केंद्रों पर आज से खरीदी प्रारंभ हो गई है तथा अन्य 238 उपार्जन केंद्रो पर भी 10 अप्रैल से गेंहू की खरीदी प्रारंभ हो जाएगी। सीहोर मंडी स्थित उपार्जन केंद्र एवं टकीपुर उपार्जन केंद्र पर खरीदी की शुरुआत के साथ ही किसानों में खुशी और संतोष देखा गया। पहले ही दिन इन दोनों केंद्रों पर 15 किसानों से 570 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चंदेल ने बताया कि जिले के 240 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी के लिए अब तक 10,300 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। आज दो केंद्रों पर खरीदी प्रारंभ हुई है, जबकि शेष 238 उपार्जन केंद्रों पर भी 10 अप्रैल से व्यापक स्तर पर खरीदी शुरू हो जाएगी।

खरीदी के शुभारंभ अवसर पर प्रशासन द्वारा विशेष रूप से किसानों का फूल-माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान तौल कांटे का विधिवत पूजन भी किया गया, जिससे वातावरण उत्सवमय बन गया। यह पहल न केवल किसानों के सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि सरकार की किसान हितैषी सोच को भी दर्शाती है।

ग्राम मुंगावली से अपनी उपज लेकर पहुंचे किसान ओमप्रकाश गुजराती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर गेहूं खरीदी प्रारंभ होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि समय से खरीदी शुरू होने से न केवल उनकी उपज का शीघ्र विक्रय हो रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुव्यवस्थित और समयबद्ध खरीदी से किसानों का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। समय से खरीदी प्रारंभ करने के इस निर्णय और पुख्ता व्यवस्थाओं से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन एवं शासन किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर