home page

सीहोरः भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में हुए शामिल राजस्व मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री

 | 
सीहोरः भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में हुए शामिल राजस्व मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री


सीहोरः भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में हुए शामिल राजस्व मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री


सीहोरः भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में हुए शामिल राजस्व मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री


सीहोर, 16 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर में परमार समाज द्वारा गुरुवार को भगवान जगदीश स्वामी की भव्य यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा में शामिल हुए।

धर्म हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: मंत्री वर्मा

इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की यह रथयात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को भी प्रकट करती है। हम सभी ने सदैव सामाजिक समरसता, परिश्रम और धर्म के मार्ग को अपनाया है। यह एकता हमारे देश की प्रगति में एक मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि धर्म हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ियों को अपनी परंपरा से परिचित कराते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का यह प्रयास है कि समुदाय में एक-दूसरे के प्रति सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और भाईचारे की सकारात्मक भावना विकसित हो, ताकि सभी मिलकर अपने क्षेत्र, अपने जिले, अपने राज्य और अपने देश के विकास में सामूहिक रूप से योगदान दे सकें।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं : मंत्री परमार

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भगवान जगदीश स्वामी की रथयात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भाव से ही संभव है। सभी नागरिकों को सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए प्रदेश और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पंकज गुप्ता, गौरव सन्नी महाजन, सुदीप प्रजापति, पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे, पंडित मोहितराम पाठक, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर