home page

सीहोरः सोमवार को निकलेगा भव्य विशाल लव कुश जयंती चल समारोह, शिवराज सिंह को दिया गया आमंत्रण

 | 
सीहोरः सोमवार को निकलेगा भव्य विशाल लव कुश जयंती चल समारोह, शिवराज सिंह को दिया गया आमंत्रण


सीहोर, 27 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर में सोमवार, 28 सितंबर को कुशवाहा समाज द्वारा लव कुश जयंती पर भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन समिति अध्यक्ष बलराम पटेल कुशवाहा के नेतृत्व में रविवार को भोपाल से इछावर जा रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिलकिसगंज रोड हाईवे पर समिति के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने ललव कुश जयंती चल समारोह का आमंत्रण दिया।

समिति अध्यक्ष बलराम पटेल कुशवाहा ने केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान को बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुशवाहा समाज के द्वारा भगवान लव कुश जयंती आयोजन चल समारोह निकाल कर मनाया जा रहा है। विशाल चल समारोह डीजे बैंड बाजे ढोल धमाकों के साथ भोपाल नाका स्थित हनुमान मंदिर से भगवान की विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत शुरू किया जाएगा। चल समारोह में सीहोर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के कुशवाहा समाजजन हजारों की संख्या में सम्मिलित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इंग्लिश पुरा रोड कोतवाली चौराहा पांच चौराहा निशा टॉकीज चौराहा से तहसील चौराहा होते हुए भगवान लव कुश शकर फैक्ट्री चौराहा से श्री सुंदर गार्डन पहुंचेगा, यहां पर चल समारोह का समापन किया जाएगा। सुंदर गार्डन में विभिन्न धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ समाजजनों और समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सामाजिक उत्थान को लेकर वरिष्ठ समाज जनों के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे।

भगवान लव कुश जन्मोत्सव चल समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शहर के समस्त नागरिकों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों समाज जनों से अधिक से अधिक संख्या में चल समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर