रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का लिया जायजा
| Mar 30, 2026, 22:04 IST
भोपाल, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को रीवा के हरिहरपुर स्थित खेत में प्राकृतिक खेती द्वारा उगाये जा रहे साग-सब्जी और गेहूं की फसल का अवलोकन किया।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निरीक्षण के दौरान जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता, जल संरक्षण एवं रासायनिक मुक्त खेती की प्रक्रियाओं का जायजा लिया।
शुक्ल ने महामृत्युंजय मंदिर में की पूजा
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को रीवा शहर में किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर के दर्शन किये और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

