home page

मप्रः मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन

 | 
मप्रः मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन


भोपाल, 20 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, समिति में अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास/जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अशोक बर्णवाल के अलावा भार-साधक सचिव सामान्य प्रशासन, वित्त और विधि एवं विधायी सदस्य होंगे।

आदेश के अनुसार विषय से संबंधित भारसाधक सचिव समिति में सदस्य एवं प्रस्तुतकर्ता होंगे। विधायी प्रस्तावों के परीक्षण के लिए भारसाधक सचिव, संसदीय कार्य विभाग, अतिरिक्त रूप से समिति के सदस्य होंगे। नीतिगत मामले एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यकता होने पर एक या अधिक भारसाधक सचिव, विशेष रूप से आमंत्रित किये जा सकेंगे। समिति के कार्यक्षेत्र में विस्तार अनुसार विधायी प्रस्तावों का परीक्षण, नीतिगत मामले तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय जो मुख्यमंत्री अथवा मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किए गये हो प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर