home page

मप्रः एएनएम कार्यकर्ता वर्ष-2023 परीक्षा के अभ्यर्थियों का पुन: परीक्षण 6 से 17 अप्रैल तक

 | 
मप्रः एएनएम कार्यकर्ता वर्ष-2023 परीक्षा के अभ्यर्थियों का पुन: परीक्षण 6 से 17 अप्रैल तक


भोपाल, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) वर्ष 2023 परीक्षा के अंतर्गत अपात्र घोषित अभ्यर्थियों का पुनः परीक्षण 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक (अवकाश दिवसों को छोड़कर) किया जाएगा।

यह जानकारी शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा दी गई। बताया गया कि परीक्षण संचालनालय जयप्रकाश चिकित्सालय भोपाल, चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं म.प्र. पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल में होगा। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर परीक्षण करा सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर