home page

रायसेनः डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और त्वरित सहायता से बची नवजात की जान

 | 
रायसेनः डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और त्वरित सहायता से बची नवजात की जान


- ब्रिज के पास परित्यक्त अवस्था में मिले नवजात शिशु को डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

भोपाल, 07 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में डायल-112 आपात परिस्थितियों में केवल त्वरित सहायता ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और जीवन रक्षा का सशक्त माध्यम है। रायसेन जिले में परित्यक्त अवस्था में मिले एक नवजात शिशु को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाकर डायल-112 जवानों ने करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार को रायसेन जिले के थाना औबेदुल्लागंज क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौराहा ब्रिज के पास एक नवजात शिशु के परित्यक्त अवस्था में मिलने की सूचना डायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति नवजात को छोड़कर चला गया है तथा पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अवधेश भदौरिया, पायलट अनीस खान एवं पायलट हरिप्रसाद ने नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लेकर एफआरव्ही वाहन के माध्यम सेशासकीय चिकित्सालय औबेदुल्लागंज पहुँचाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर