home page

ग्वालियरः दो जरूरतमंद अभ्यर्थियों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र

 | 
ग्वालियरः दो जरूरतमंद अभ्यर्थियों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र


ग्वालियर, 23 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप तेजी के साथ अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा दो लोगों को वन विभाग में सरकारी नौकरी दिलाई गई है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी मुकेश पटेल भी मौजूद थे। कलेक्टर ने अलीश सक्सेना को सहायक ग्रेड-3 व सुनील रावत को वन रक्षक के पद के नियुक्ति पत्र सौंपे।

जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर उप वन मण्डलाधिकारी द्वारा अलीश सक्सेना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। अलीश सक्सेना के पिता स्व. आलोक सक्सेना सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। शासकीय सेवा में रहते हुए उनका निधन हो गया था। इसी प्रकार सुनील रावत को अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत वन रक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति मिली है। उनके पिता स्व. बालकृष्ण रावत का शासकीय सेवा में रहते हुए निधन हो गया था। नियुक्ति प्रदान करने के दौरान अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत व एडीएम सी बी प्रसाद भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर