home page

मप्रः पीडीटीईसी एवं मैनिट भोपाल के बीच तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने हुआ एमओयू

 | 
मप्रः पीडीटीईसी एवं मैनिट भोपाल के बीच तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने हुआ एमओयू


भोपाल, 17 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग एंड एक्सीलेंस सेंटर (पीडीटीईसी) एवं मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान प्रशिक्षण एवं कौशल विकास, अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं पेशेवरों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नई तकनीकों के विकास और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त शोध परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। दोनों संस्थान तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रयोगशाला सुविधाओं के उपयोग तथा विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए भी परस्पर सहयोग करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर