मप्रः मंत्री परमार ने कथावाचक कमल किशोर नागर से भेंट कर लिया आशीर्वाद
- गौशाला का किया निरीक्षण - नवदंपति को दिया आशिर्वाद
इंदौर, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान गोमटगिरी स्थित गोवर्धन गौशाला में कथावाचक कमल किशोर नागर से भेंट कर गौशाला के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनसे आशीर्वाद लिया। मंत्री परमार गौशाला परिसर में आयोजित अग्रवाल परिवार के विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदम्पत्ति को आशिर्वाद दिया। इस अवसर पर समाजसेवी विष्णु गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री परमार ने कहा कि गोवर्धन गौशाला से यहां एक तीर्थ बन गया है। यहां का वातावरण भी प्रकृति के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि संतश्री नागरजी की शाजापुर में स्थित सैमल्याधाम की गौशाला भी बड़ी सुंदर है और मैं वहां कई बार गया. और वह मेरे विधानसभा में आती है। मंत्री परमार द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया गया और श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किये।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

