home page

मंडलाः मंत्री संपतिया उईके ने किसानों के साथ खेत में उतरकर रोपा धान

 | 
मंडलाः मंत्री संपतिया उईके ने किसानों के साथ खेत में उतरकर रोपा धान


मंडला, 26 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके ने रविवार को ग्राम पंचायत टिकरवारा पहुंचकर किसानों के साथ खेत में धान रोपाई की। उन्होंने किसानों के बीच समय बिताते हुए धान रोपाई के कार्य में सहभागिता की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि किसानों का अथक परिश्रम ही प्रदेश और देश की समृद्धि की आधारशिला है। खेत की मिट्टी से जुड़कर कार्य करने का अनुभव आत्मीयता और गर्व का एहसास कराता है। उन्होंने किसानों के परिश्रम की सराहना करते हुए खरीफ सीजन की सफल एवं भरपूर फसल की कामना की।

मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि अन्नदाता के श्रम से ही हर घर तक अन्न पहुँचता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह खरीफ सीजन सभी किसानों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर