(अपडेट) मैहर में ट्रेलर ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 15 लोग घायल
मैहर, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नादन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रिगरा ब्रिज के पास शनिवार तड़के एक ट्रेलर में खड़े टैक्टर ट्राली को मार दी, जिसमें 15 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग बरहों कार्यक्रम में शामिल होकर बेलदरा लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो जाने के कारण वाहन को ग्राम रिगरा ब्रिज के पास हाइवे किनारे खड़ा किया गया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस आदसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112, हाइवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को सिविल अस्पताल मैहर और अमरपाटन पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार घायलों में संखिबाई साकेत (50), अजय बुंकर (17), प्रदीप साकेत (24) और संतोष साकेत (50) सहित अन्य लोग शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज मैहर और अमरपाटन के सिविल अस्पतालों में चल रहा है। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवा दिया।
नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि ट्रेलर को क्रेन की मदद से जब्त कर थाने लाया गया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

