home page

खरगोनः गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग को लेकर मुस्लिम विकास परिषद ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

 | 
खरगोनः गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग को लेकर मुस्लिम विकास परिषद ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा


खरगोन, 11 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खरगोन में मुस्लिम विकास परिषद ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। इसको लेकर गुरुवार दोपहर परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचा और राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर पीएस अगासिया को एक मांग पत्र सौंपा।

परिषद ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए देशभर में एक सशक्त कानून बनाने की भी अपील की। उनका कहना है कि इससे गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख ने इस दौरान कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार रही है। इसलिए गोवंश के लिए प्रभावी और सख्त कानून आवश्यक है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख, जिलाध्यक्ष अब्दुल रहीम खान, पार्षद शकील खान, इरफान शेख, अबरार शेख, पार्षद प्रतिनिधि अल्ताफ खान और हाजी फारुख खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर