home page

मप्र का खंडवा जिला जल संचय जन भागीदारी अभियान में 4.22 लाख जल संरचनाएं बनाकर देश में 5वें स्थान पर

 | 
मप्र का खंडवा जिला जल संचय जन भागीदारी अभियान में 4.22 लाख जल संरचनाएं बनाकर देश में 5वें स्थान पर


खण्डवा, 02 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले ने जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 4,22,599 जल संरचनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कर देशभर के 5वा एवं झोन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

जिला पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में वर्षा जल संचयन, भूजल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिले में मिशन अमृत संचय, गांव का पानी गांव अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत जनपद पंचायत बलडी में 9620, छैगांवमाखन में 59982, हरसूद में 30642, खालवा में 68789, खण्डवा में 36750, पंधाना में 72500 एवं पुनासा 67474 कुल 345757 जल संरचना निर्मित की गई। इसके अलावा वन क्षेत्र में 63592 सोकपिट, रिचार्ज पिट, कंटूर ट्रेंच एवं रोड साइड ट्रेंच का निर्माण भी किया गया तथा 13250 अन्य संरचनाओं जैसे बोरीबंधान, गलीप्लग, एलबीएस, हेण्डपम्प सोख्ता गढ्ढा, सूखा बोरवेल रिचार्ज गढ्ढा आदि का निर्माण भी किया गया।

जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले की जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों जल संरचनाओं के निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया और लक्ष्य अनुसार जल संरचनाओं का निर्माण समय सीमा में पूर्ण कराया गया, जिससे यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर