home page

जबलपुरः मंत्री राकेश सिंह ने किए मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन-पूजन

 | 
जबलपुरः मंत्री राकेश सिंह ने किए मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शन-पूजन


जबलपुर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर जबलपुर स्थित मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में सपरिवार दर्शन-पूजन किया। उन्होंने जगत जननी मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

सिद्ध घाट पर पूजा कर श्री बाबा श्री जी के धाम में किए दर्शन

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को जबलपुर प्रवास के दौरान ग्वारीघाट स्थित सिद्ध घाट पहुंचकर मां नर्मदा जी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने श्री सिद्ध धाम में 'श्री निर्विकार पथ' के प्रणेता श्री श्रीबाबाश्री जी के श्रीचरणों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर