home page

जबलपुरः निरीक्षण में गंदगी मिलने पर मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित

 | 
जबलपुरः निरीक्षण में गंदगी मिलने पर मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित


जबलपुर, 25 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा शनिवार को किए गए निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाएने पर सिविल लाइन स्थित मनमोहन होटल का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम एवं नगर निगम न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम के साथ शनिवार को सिविल लाइन स्थित मनमोहन होटल का निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार, निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं संग्रह तथा खाद्य पदार्थ के आसपास कॉकरोच एवं कीड़े चलते पाये जाने पर इस प्रतिष्ठान खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सदर स्थित सोनी डेरी से जांच हेतु पनीर का नमूना लिया गया है जो राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर